चरखारी ब्लॉक के परोड़ा गांव में किसान गंगा ने बताया कि कानूनगो ने खेत की हदबंदी तैयार करने के एवज में छह हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जब उसने विरोध किया तो काम करने से मना कर दिया गया। इस पूरी बातचीत का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें कानूनगो को खुलेआम पैसों की मांग करते सुना जा सकता है।