सीतामऊ: लदुना-दलाबदा रोड से
प्याज के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे 16 क्विंटल डोडाचूरा, दो तस्कर गिरफ्तार
सीतामऊ पुलिस ने लदुना-दलाबदा रोड पर कार्रवाई कर प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे 16 क्विंटल डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। ट्रक से 32 लाख रुपये मूल्य का डोडाचूरा बरामद हुआ, एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है,