गिरिडीह: मुफस्सिल क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में तीन बेटियों की हत्या करने वाले पिता के मामले में एसडीपीओ ने जारी किया बयान
मुफस्सिल क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में तीन बेटियों की हत्या करने वाले पिता के मामले में सोमवार को 11 बजे एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिता मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। बताया गया कि आरोपी नौकरी छूट जाने के कारण कुछ समय से परेशान चल रहा था।