जखनिया: इनामीपुर स्टेट हाइवे पर शटर का ताला तोड़कर दो दुकानों में चोरी की वारदात,मोबिल,बैटरी सहित नगदी लेकर हुए फरार
आज तड़के सुबह इनामीपुर गांव के स्टेट हाईवे के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने दिल्ली मोटर्स और कोलकाता बैटरी के दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।मालूम हो दिनेश चौबे दिल्ली मोटर्स से 45000की मोबिल और 3500नगदी तथा छोटे लाल सोनी के दुकान से 6बैटरी क़ीमत 50000 की चोरी हुई।व्यापारियों ने दुल्लहपुर पुलिस को सुचना दी है।