आशा कार्यकर्ता हुईं दाने दाने को मोहताज | निवाड़ी | NexIndia News
<nis:link nis:type=tag nis:id=NexIndiaNews nis:value=NexIndiaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=NiwariNews nis:value=NiwariNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=Protest nis:value=Protest nis:enabled=true nis:link/>
निवाड़ी में आज आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट द्वारा पिछले लगभग एक वर्ष से वेतन नहीं दिया जा रहा है, साथ ही वेतन खाते में ट्रांसफर करने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। वेतन न मिलने से आशा कार्यकर्ता आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान और दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला क्या है, प्रशासन ने क्या आश्वासन दिया, और आगे क्या कार्रवाई होगी — देखिए इस पूरी रिपोर्ट में। 📍 स्थान: निवाड़ी 📺 चैनल: NexIndia News