हंडिया: दुल्हन की डोली आने से पहले दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, मच गया हड़कंप
उतरांव थाना अंतर्गत एक गांव में शादी के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब दुल्हन की विदाई से पहले युवक की कथित प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया।मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मारपीट का भी आरोप लगा। बाद में युवती थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।रविवार 04 बजे मिली जानकारी।