चूरू जिले के दाऊदसर गांव के पास खेत में सरसों की फसल काट रहे किसानों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से खेत में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए पांच किसानों को खेत में बने झोपड़े में खुद को बंद करना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।