गोगरी: एनएच-31 पर देवठा बजरंगबली मंदिर के पास सड़क हादसे में मुखिया आलोक कुमार के भाई की मौत
Gogri, Khagaria | May 27, 2026 खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर देवठा बजरंगबली मंदिर के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में देवठा पंचायत के मुखिया आलोक कुमार के बड़े भाई अनिल कुमार शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि अनिल कुमार शर्मा बुधवार सुबह लगभग 8 बजे अपने गांव देवठा से पसराहा बाजार जा रहे थे।