खरगोन विधानसभा क्षेत्र में कोठा बुजुर्ग से उमरखली रोड पर बनी वैकल्पिक पुलिया पर एक एंबुलेंस कीचड़ में फंस गई। उस े बाहर निकालने में करीब तीन घंट े लग गए। इस दौरान एक गर्भवती महिला की इमरजेंसी कॉल भी निरस्त करनी पड़ी। इसके बाद महिला को परिजन निजी वाहन से अस्पताल लेकर गए।