घाटमपुर कस्बा में विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत बकाया बिजली बिलों पर मिलने वाली छूट के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। शनिवार शाम 4:00 बजे निकाली गई रैली में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए जिनके द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया और एक मुश्त समाधान योजना के विषय में जानकारी दी गई।