बिजनौर में मंडावर पुलिस ने आज मंगलवार को शाम करीब 5:00 बजे आत्महत्या के लिए उकसाने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अमर सिंह ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना में शामिल शोभा पत्नी लोकेश और सुक्खी पत्नी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया और चालान कर जेल भेज दिया है। दो लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं।