मुरैना में खाद वितरण को लेकर दुकानदार ने किसान से कहा कि कलेक्टर और मुख्यमंत्री से बात कराओ तब मिलेगा खाद,,,
मुरैना/ सुमावली स्थित विपिन ट्रेडर्स कंपनी एवं खाद-बीज भंडार के संचालक पर किसानों ने खाद वितरण में मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि दुकानदार अपने परिचित लोगों को प्राथमिकता देते हुए ट्रॉली भर-भरकर खाद उपलब्ध करा रहा है, जबकि अन्य किसानों को घंटों इंतजार करने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है।
शनिवार को ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर बताया कि जब एक किसान खाद लेने के लिए दुकान पर पहुंचा तो संचालक ने कथित तौर पर उससे कहा, "कलेक्टर साहब या मुख्यमंत्री से बात करवा दो, तभी खाद मिलेगा।" इस कथित बयान के बाद किसानों में नाराजगी बढ़ गई।
किसानों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से निजी और सरकारी खाद विक्रेताओं को बिना टोकन के किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे है
Morena, Morena | Aug 1, 2026