चंपावत जिले के चारों विकासखंडों की ग्राम पंचायत के सदस्यों की 1702 सीटों में से 1606 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। आज 16 नवंबर को नामांकन पत्र वापस लेने का समय समाप्त होने के ये तस्वीर सामने आई। जिला निर्वाचन विभाग (पंचस्थानी) के मुताबिक अब सिर्फ 1 वार्ड सदस्य (सेलपेडू ग्राम पंचायत) के चुनाव के लिए 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।