ग्वालियर गिर्द: 34 साल पहले बंद हुई जेसी मिल के मजदूर भुगतान के लिए काट रहे अदालत के चक्कर, कई ने की आत्महत्या
कभी ग्वालियर की शान रही जियाजी राव कॉटन मिल्स लिमिटेड यानी जेसी मिल को बंद हुए 34 साल बीत चुके है।काम छूटने के बाद यहां काम करने वाले 8000 से ज्यादा मजदूरों के संघर्ष की अपनी अपनी कहानी है वह अपने लेनदारियों को लेकर आज तक कोर्ट में लड़ रहे है।उन्हें उम्मीद थी कि जेसी मिल की जमीन बेचने के बाद उन्हें बकाया भुगतान हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।