झालरापाटन: नरेंद्र नागर को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का समन्वयक बनाया गया, पूर्व विधायक को कोटा संभाग की जिम्मेदारी
झालावाड़ के खानपुर से पूर्व संसदीय सचिव और पूर्व विधायक नरेंद्र नागर को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) का कोटा संभाग समन्वयक नियुक्त किया गया है।नागर ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया कि राज्य सरकार 23 से 25 मई तक जयपुर में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन कर रही है। यह एक राज्य स्तरीय आयोजन है।