देवसर: बरगवां मंडल के वृद्धाआश्रम में भाजपाइयों ने फल वितरण कर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया
जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। आज बरगवां में स्थित श्रृंगी ऋषि वृद्धाआश्रम में बरगवां मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में सभी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फल वितरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया वही मंडल अध्यक्ष पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया गया