अनूपपुर। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 4:00 बजे तक एक हाथी ने ग्राम बरबसपुर और सीतापुर में जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। इसके बाद हाथी ग्राम खाड़ा के जंगल में जाकर विश्राम करने चला गया। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।