रफीगंज के केराप पंचायत लभरी गांव में गुरुवार की रात्रि करंट की चपेट में आने से गोरेलाल पासवान की 5 वर्षीय पुत्री निशु कुमारी की मौत हो गई। मौत की पुष्टि रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉक्टर सुबोध कुमार ने गुरुवार रात्रि 10:30 ने की। सुरेश पासवान ने बताया कि मृतिका निशु कुमारी घर में लगे स्टैंड फैन को की छू लिया था।