चंदौसी: गांव अटवा में 15 दिन से विद्युत आपूर्ति खत्म होने पर डारनी बिजली घर के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा
चंदौसी तहसील के अटबा गांव में पिछले 15 दिनों से आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने डारनी बिजलीघर पहुंचकर के बुधवार शाम 5:00 के करीब प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप अन्य गांवों की विद्युत आपूर्ति भी बंद करा दी। उनका आरोप है कि 50 से 60 घरों में अंधेरा छाया है, बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे और भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं