ग्वालियर गिर्द: जनसुनवाई में "कॉकरोच" का मुखौटा लगाकर पहुंचा युवक, 18 साल पहले कटे कनेक्शन का थमाया फर्जी पानी का बिल
नगर निगम की जनसुनवाई में मंगलवार को एक युवक कॉकरोच का मुखौटा लगाकर पहुंचा, युवक ने फर्जी पानी के बिल को लेकर जमकर विरोध किया।युवक हेमंत शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी सुनीता शर्मा के नाम से पानी का बिल जारी किया गया है, जबकि संबंधित जल कनेक्शन वर्ष 2008 में ही कटवा दिया गया था। इसके प्रमाण स्वरूप उन्होंने कनेक्शन कटने की रसीद भी अधिकारियों को दिखाई।