हाथरस: हनुमान जयंती पर हाथरस शहर में विभिन्न बाजारों व मार्गों से धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान गली से हनुमान जयंती के अवसर पर धूमधाम से बैंड बाजे के साथ भगवान श्री राम सीता माता लक्ष्मण जी और हनुमान जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथरस शहर के विभिन्न बाजारों व मार्गो से होते हुए शोभायात्रा कमला बाजार पहुंची। हनुमान जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान कई मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।