बुढ़ाना: एसडीएम बुढ़ाना संजय सिंह द्वारा कस्बा शाहपुर में कावड़ सेवर शिविरों का किया निरीक्षण, शाहपुर चेयरपर्सन रहे मौजूद
एसडीएम बुढ़ाना संजय सिंह नगर पंचायत शाहपुर में कावड़ सेवा शिविरों में पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता को भी परखा और सराहना की। एसडीएम ने कावड़ मार्ग पर साफ-सफाई को लेकर कर्मचारीयों की भी सराहना की। इस मौके पर चेयरपर्सन अकरम कुरैशी, ईओ दीपक कुमार, सभासद मनोज सैनी, आसिफ सलमानी, लेखपाल विपिन बालियान, राजीव मेहरा मौजूद रहे।