चरखी दादरी: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिल्ली से यात्रा कादमा पहुंचने पर कार्यक्रम का किया आयोजन, चरखी दादरी SP ने की शिरकत
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागृति यात्रा दिल्ली से ब्रह्माकुमारी आश्रम कादमा पहुंची। इस दौरान ब्रह्माकुमारी आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चरखी दादरी एसपी नितिका गहलोत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। आश्रम में पहुंचने पर संचालिका वसुधा बहन ने एसपी का स्वागत किया। बाद में एसपी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया।