हुसैनाबाद: बैरांव पंचायत में करोड़ों खर्च के बाद भी पानी के लिए हाहाकार, ग्रामीण प्यासे
सरकार द्वारा पंचायतों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद भी हुसैनाबाद प्रखंड के बैरांव पंचायत में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। दर्जनों हैंडपंप और जलमीनार खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे हैं।लगभग 43 डिग्री तापमान के बीच लोगों को दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। शादी-विवाह के मौसम में