मझौली तहसीलदार दिलीप हनुमत ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि देवउठनी ग्यारस के साथ ही विवाह शुरू हो जाएंगे। जिला कलेक्टर के द्वारा आदेश जारी किया गया है कि बाल विवाह के ऊपर निगरानी रखने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाए।एसडीएम के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया है समिति के अधिकारी और कर्मचारी बाल विवाह पर विशेष निगरानी रखेंगे।