छतरपुर में ईंधन संकट की आशंका के बीच छत्तरपुर रेंज DIG साइकिल से शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे ऑफिस पहुंचे। उन्होंने लोगों से अपील की कि निजी वाहनों का उपयोग केवल जरूरत पड़ने पर करें और ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन व साइकिल का इस्तेमाल करें। DIG ने इसे ईंधन बचत, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटा प्रयास बताया।