वेदांता इंटरनेशनल स्कूल से छात्र की साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
शिवपुरी-देहात थाना क्षेत्र के बड़ौदी स्थित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल परिसर में गुरुवार 23 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे एक स्कूली छात्र की साइकिल चोरी हो गई। अज्ञात युवक स्कूल परिसर में खड़ी साइकिल को बेखौफ होकर चोरी कर ले गया। पूरी वारदात स्कूल परिसर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल के मुख्य गेट पर कोई चौकीदार मौजूद नहीं था, जिसके चलते चोर आसानी से साइकिल लेकर फरार हो गया। अभिभावकों का कहना है कि आज साइकिल चोरी हुई है, लेकिन यदि भविष्य में कोई बड़ी घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।फिलहाल मामले में CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
मोनू प्रधान पत्रकार कोलारस #monupradhan