पिपराही: महाशिवरात्रि को लेकर देकुली धाम पर किए गए हैं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, पुलिस प्रशासन मौजूद
महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए देकुली धाम पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गर्भ गृह से लेकर मंदिर परिसर के विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसकी जानकारी एसडीपीओ अनिल कुमार ने दी है।