लोहरदगा: बैंक मोड़ चौक पर जय श्रीराम महिला समिति के महिलाओं द्वारा बंगाल सरकार का फूंका पुतला, राष्ट्रपति शासन की उठाई मांग।
लोहरदगा निंगनी पंचायत के जय श्रीराम महिला समिति के महिलाओं ने जुलूस के शक्ल में निकल कर बैंक मोड़ चौक पर ममता बनर्जी का पुतला फूंका l बंगाल में हो रहे हैं एक के बाद एक महिलाओं पर हत्या बलात्कार की घटनाओं ने पूरे भारत को झकझोर दिया है। इस घटना से आहत महिलाएं सड़कों पर आक्रोश के साथ निकलने पर मजबूर हो गई है जगह-जगह ममता के प्रति नाराजगी साफ दिख रही है।