लोहरदगा: कंडरा कोयल नदी पुल के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की हुई मौत
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा-कोरांबे मुख्य पथ पर कंडरा कोयल नदी पुल के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद युवक को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स के लिए रेफर किया गया था। रिम्स ले जाने के क्रम में ही युवक की मौत हो गई।