खरगोन में शुक्रवार दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला प्रभारी उषा नायडू ने एक बैठक ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायती राज से लेकर केंद्र और प्रदेश स्तर तक के चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना था। इसके लिए बूथ, मंडल, ब्लॉक और जिला संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।