मंदसौर: गुदरी टोडा से मुहर्रम पर निकली पारंपरिक चौकी, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
मंदसौर में मुहर्रम के अवसर पर रविवार रात गुदरी टोड़ा से पारंपरिक चौकी निकाली गई। हजारों मुस्लिम समाजजन शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि दी। कव्वाली, कलाम और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे, चौकी रात 12:40 बजे मंडी गेट पहुंचकर संपन्न हुई। पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा,