चूरू सांसद राहुल कस्वां ने लोकसभा में पाकिस्तान की ओर बहने वाले अतिरिक्त जल को रोककर राजस्थान के दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ाने की जरूरत पर वक्तव्य दिया। सांसद कस्वा ने कहा पाकिस्तान को जाने वाले अप्रयुक्त जल को रोकने हेतु कानूनी/तकनीकी विकल्पों पर तुरंत ठोस निर्णय ले।राजस्थान में दलहन व तिलहन मिशन को अतिरिक्त जल-उपलब्धता के साथ जोडक़र विशेष प्रोत्शाहन करे।