रजौन थाना क्षेत्र के भुसिया गांव में 23 वर्षीय दुर्गी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को हत्या का केस दर्ज किया है । मृतका के पिता एवं पंजवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी श्यामपल दास द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर यह कार्रवाई की गई ।