माण्डलगढ़: गेणोली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ
गेणोली में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का शुभारंभ मांडलगढ़। ग्राम गेणोली की वन विभाग नर्सरी में शुक्रवार को विधायक गोपाल खंडेलवाल ने पौधारोपण कर 'एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक नागरिक से एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।