अनूपपुर: जिले में आकाशीय बिजली और सर्पदंश से बचाव हेतु प्रशासन की एडवाइजरी जारी
मानसून के दौरान आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश की घटनाओं से जनहानि रोकने के लिए मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों के लिए सावधानी संबंधी परामर्श जारी किया है। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि बिजली चमकने और तेज गर्जना के दौरान खुले स्थानों, खेतों, जलाशयों, विद्युत खंभों और बड़े पेड़ों के नीचे न रुकें तथा सुरक्षित भवनों में शरण लें।