केरेडारी: भक्तों ने अंगारों पर चलकर दिखाई अपनी आस्था
शिव मंदिर परिसर में विशु मंडा पूजा का आयोजन किया गया. पूजा कार्यक्रम में 101 भोक्ताओं ने भाग लिया. सभी भोक्ता सुबह दामोदर नदी घाट पर स्नान कर गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर पहुंचे. पंडित नीतीश पांडेय ने पूजा करायी. कार्यक्रम में छऊ नृत्य टीम ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को और भी आकर्षक बना दिया. शिव भक्तों ने अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा