भरथना: बकेवर के टङवा गांव करंट लगने से 11वीं की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा निवासी 16 वर्षीय छात्रा वैष्णवी दोहरे, पुत्री सर्वेश दोहरे पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। वैष्णवी ने इसी वर्ष हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था।