छतरपुर नगर: डीएनए सैंपल के दौरान आरोपी कैदी ने खुद को पहुंचाई चोट, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी: CSP
महिला से छेड़छाड़ के आरोपी सुमंत पाराशर ने बुधवार को डीएनए ब्लड सैंपल के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाए जाने के दौरान खुद को नुकीली वस्तु से घायल कर लिया। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। जिसकी जानकारी CSP अरुण कुमार सोनी ने बुधवार की शाम करीब 4 बजे दी है।