रीठी: रीठी तहसील क्षेत्र में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान की आशंका
Rithi, Katni | May 15, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर तेज धूप और उमस के बाद आज शुक्रवार शाम करीब 4 बजते ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।