हरदा: जिला पंचायत सभाकक्ष जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, कलेक्टर ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश।
Harda, Harda | Jun 16, 2026 हरदा जिला पंचायत सभाकक्ष में आज 16 जून दोपहर 2 बजे आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।