मेराल: ओखरगाड़ा गांव में आम तोड़ने के दौरान गिरी महिला, गंभीर रूप से हुई घायल
मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगाड़ा गांव निवासी नथुनी राम की पत्नी 60 वर्षीय फुलेश्वरी देवी शुक्रवार को आम तोड़ने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि फुलेश्वरी देवी आम के पेड़ के निकट ईंट से बने एक अर्धनिर्मित दीवार पर चढ़कर आम तोड़ रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं। घटना में उन