बिसौली: जन शिकायतों में लापरवाही पर बिसौली उपजिलाधिकारी का सख्त एक्शन, लेखपाल को किया निलंबित
Bisauli, Budaun | Jun 29, 2026 बिसौली जन शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर एक लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।