बनखेड़ी: बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति सहित दो बच्चे घायल, 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजे गए
बनखेड़ी। बाचाबनी के पास अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से सुरेंद्र ठाकुर और उनके दो बच्चे घायल हो गए। वे तेंदूखेड़ा से रामपुर शादी में जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। घायलों में आस्था ठाकुर (11) और सिद्धार्थ ठाकुर (8) शामिल हैं। 108 एंबुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी पहुंचाया है।