डोमचांच: डोमचांच में वट सावित्री पूजा को लेकर बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी महिलाओं की भीड़
डोमचांच में वट सावित्री पूजा के अवसर पर शनिवार सुबह 5:30 से ही क्षेत्र के विभिन्न बरगद पेड़ों के नीचे सुहागिन महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना की गई। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा स्थल पहुंचीं और अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।