हाथरस: जिला अस्पताल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष ने सिकंद्राराऊ हादसे में हुए घायलों का लिया हाल-चाल, हादसे को बताया दुखद
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में महिला आयोग की अध्यक्ष ने आज दिन बुधवार को सिकंद्राराऊ में हुए हादसे में अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल-चाल लेकर घटनाक्रम की जानकारी हासिल की है! इसी क्रम में उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है और घटनाक्रम में लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है! मौके पर सीएमओ सीएमएस के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा!