हिलसा: योगीपुर रोड स्थित ईदगाह में मुसलमान भाइयों ने नमाज अदा की, बड़ी संख्या में पुलिस रही मुस्तैद
Hilsa, Nalanda | May 28, 2026 बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार की सुबह हिलसा शहर के जोगीपुर रोड स्थित ईदगाह में मुसलमान भाइयों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नए परिधानों में नमाज अदा करने पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। नमाज अदा करने के दौरान लोगों ने देश में सुख-शांति,