मनेर: गोरैया स्थान: गंगा घाट पर नहाते समय एक किशोर डूबा, लापता; ग्रामीणों ने दो को बचाया
Maner, Patna | Apr 20, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरैया स्थान गांव स्थित गंगा घाट पर नहाने के दौरान डूब रहे तीन किशोर में से दो किशोर को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। जबकि गंगा नदी के तेज बहाव में डूबकर एक किशोर लापता हो गया। किशोर की पहचान आकाश कुमार के रूप में बताई जा रही है। इस घटना को लेकर परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है।