डीडवाना में कस्टोडियन भूमियों को लेकर चल रहा धरना अब तेज होता जा रहा है। सोमवार को हजारों किसानों ने 10 किलोमीटर तक पैदल मार्च किया एवं जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने जिला कलेक्टर का पुतला जलाया। हजारों किसानों ने सरकार के खिलाफ एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कामरेड नेता ने कहा कि जल्द ही महिलाएं भी धरना स्थल पर आएगी एवं बाजार बंद करवाएंगे।