दीगोद: सिमलिया थाना इलाके के फोरलेन पर मोटरसाइकिल को पिकअप ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Digod, Kota | Jun 3, 2026 सिमलिया थाना इलाके के कोटा बारां फोरलेन पर मोटरसाइकिल को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी घटना में दोनो मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए जिसमे एक हालत गम्भीर होने पर कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक विकास बैरवा ने बुधवार सुबह 9 बजे बताया कि वह अपने ताऊजी जानकीलाल के साथ कवाई से कोटा आ रहा था इस दौरान सिमलिया के निकट पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी